एस आई पद्धति क्या है? एस आई पद्धति के मूल मात्रक, एस आई पद्धति की मूल राशियाँ एवं उनके मात्रक, SI System Fundamental Quantities and Fundamental Units.
जब हम अलग- अलग प्रकार की भौतिक राशियों को देखते है तो हमें लगता है की सभी राशियों को मापने के लिए अलग अलग मात्रक होने चाहिए। परंतु बस्तविकता में ऐसा सम्भव नही है। इससे मात्रकों की संख्या अनगिनत हो जाएगी।
इन्हें भी पढ़े:
सभी भौतिक राशियाँ एक दूसरे से सम्बंध रखती है। जैसे हम चाल को दूरी और समय के अनुपात के रूप में देख सकते है।
चाल = दूरी/समय
इससे यह स्पसट हो जाता है की चाल को दूरी और समय के मात्रक से व्यक्त किया जा सकता है।
एस आई पद्धति की मूल राशियाँ एवं उनके मात्रक [ Fundamental Quantities And Units ]

एस आई पद्धति की मूल राशियाँ Mool Rashiya Kise Kahate Hain
वे सभी राशियाँ जो एक दूसरे से पूर्णतया स्वतंत्र है तथा इनके मात्रकों को एक दूसरे में परिवर्तित नही किया जा सकता मूल राशियाँ कहलाती है। यंत्रिकी ( Mechanics ) में सभी राशियों को लम्बाई (length), द्रव्यमान (Mass), और समय (Time) में परिवर्तित किया जा सकता है।
परंतु इन्हें लम्बाई (length), द्रव्यमान (Mass), और समय (Time) को एक दूसरे में परिवर्तित नही किया जा सकता है। अतः ये सभी मूल राशियाँ है। और इनके मात्रकों को मूल मात्रक कहते है।
इसी प्रकार विधुत चुम्बकत्व ( Electromegnetism ), ऊष्मागतिकी (Thermodynamics), तथा प्रकाशिकी (Optics) में आने बाली राशियों के मात्रकों को वैधुत-धारा, ताप, तथा ज्योति-तीव्रता (Luminous Intensity ) को मूल राशियाँ माना जाता है और इनके मात्रक मूल मात्रक कहलाते है।
सन 1971 में माप-तौल की अंतर्राष्ट्रीय समिति ने पदार्थ की मात्रा को भी मूल राशि मानकर इन के लिए एक मूल मात्रक निर्धारित कर दिया।
अंतर्राष्ट्रीय मानक पद्धति किसे कहते हैं
7 मूल राशियों लंबाई, द्रव्यमान, समय, विद्युत धारा, ताप, ज्योति तीव्रता, और पदार्थ की मात्रा के मात्रको पर आधारित पद्धति को अंतरराष्ट्रीय मात्रक पद्धति (इंटरनेशनल सिस्टम आफ यूनिट्स अथवा एस आई यूनिट) कहते हैं।
एस आई पद्धति के मूल मात्रक को की परिभाषाएं
1. मीटर (m)
यह लंबाई का मात्रक है. 1 मीटर बहादुरी है जिसमें शुद्ध क्रिप्टन 86 से उत्सर्जित होने वाली नारंगी प्रकाश की 1,650,763.73 तरंगे आती है।
मीटर की सहायता से लम्बाई के और भी छोटे एवं बड़े मात्रक बनाए गए है। जो कुछ इस प्रकार है:
नया मात्रक | मीटर से सम्बंध |
---|---|
1 kilometer (KM) | 103 Meter |
1 Centimeter (CM) | 10-2 Meter |
1 माइक्रोन (µ) | 10-6 Meter |
1 ऐंस्ट्रोम (Å) | 10-10 Meter |
1 फ़र्मी | 10-15 Meter |
1 डेसी मीटर (डेमी) | 10-1 Meter |
1 मिली मीटर | 10-3 Meter |
1 मिली माइक्रोन | 10-9 Meter |
1 X मात्रक | 10-13 Meter |
1 प्रकाश वर्ष | 1016 Meter |
प्रकाश बस लंबाई का एक बहुत बड़ा मात्रक है। प्रकाश के द्वारा अंतरिक्ष में या रिक्त स्थान में 1 वर्ष में तय की गई दूरी को प्रकाश वर्ष कहते हैं।
प्रकाश की चाल 3X108m/s.
1 Prakash Varsh ( Light Year ) = 3X108m/s X ( 365X24X60X60)
1 Light Year = 9.46 X 1015 m.
2. किलोग्राम (kg)
किलोग्राम द्रव्यमान का मात्रक है. एक किलोग्राम पेरिस में रखें प्लेटिनम एरेडियम के एक विशेष टुकड़े का द्रव्यमान माना गया है। व्यवहार में 1 किलोग्राम 4 डिग्री सेंटीग्रेड के 1 लीटर ( अर्थात 1000 घन सेंटीमीटर ) जल का द्रव्यमान होता है।
परमाणवीय स्केल पर कार्बन-12 (12C) के 5.0188 X 1025 परमाणुओं का द्रव्यमान है।
सुविधा के लिए किलोग्राम के भी कई अन्य छोटे-बड़े मात्रक बनाए गए हैं जो इस प्रकार हैं:
नया SI मात्रक | kg से सम्बंध |
---|---|
1 मीटरी टन | 103 किलोग्राम |
1 ग्राम | 10-3 किलोग्राम |
1 क्विंटल | 102 किलोग्राम |
1 मिलीग्राम | 10-6 किलोग्राम |
3. सेकंड (s)
सेकंड समय का मात्रक है. 1 सेकंड वह समय अंतराल है जिसमें परमाणु घड़ी मे सीजीयम-133 परमाणु 9,192,631,770 कंपन करता है। समय के भी कई अन्य छोटे-बड़े मात्रक है जो इस प्रकार है
नया SI मात्रक | Second से सम्बंध |
---|---|
1 घंटा | 3600 सेकंड |
1 मिली सेकंड | 10-3 सेकंड |
1 नेनो सेकंड | 10-9 सेकंड |
1 मिनट | 60 सेकंड |
1 माइक्रो सेकंड | 10-6 सेकंड |
1 पिको सेकंड | 10-12 सेकंड |
उपरोक्त मात्रकों पर आधारित पधती को MKS पधती कहते है।
4. एंपियर (A)
यह विधुत धारा का मात्रक है। 1 एंपियर वह विधुत धारा है जो निर्वात में 1 मीटर की दूरी पर स्थित दो सीधे, अनंत लम्बाई के समांतर तारो में प्रवाहित होने पर, प्रत्येक तार की प्रति मीटर लम्बाई पर तारो के बीच 2X 10-7 न्यूटन का बल उत्पन्न करती है।
5. केल्विन (K)
यह ताप का मात्रक है। 1 केल्विन जल के त्रिक बिंदु के ऊष्मा गतिक ताप का 1/273.16 बाँ भाग है।
6. केंडिला (cd)
यह ज्योति तीव्रता का मात्रक है। 1 केंडिला, कृष्णनिका (मानक श्रोत ) के पृष्ठ के (1/600000) वर्ग मीटर क्षेत्रफल की, पृष्ठ के लंबवत दिशा में, ज्योति तीव्रता है। जबकि कृष्णनिका का ताप प्लेटिनम के गलनांक के बराबर हो।
7. मोल (mol)
यह पदार्थ की मात्रा है। 1 mole किसी पदार्थ की मात्रा है जिसमें उस पदार्थ के अवयव की संख्या C-12 के 0.012 किलोग्राम में परमाणु की संख्या के बराबर है।
पूरक मात्रक
उपरोक्त मूल मात्रकों के अतिरिक्त दो पूरक मात्रक भी पाए जाते हैं जो कि इस प्रकार हैं:
- रेडियन ( कोण का मात्रक )
- स्टीरेडियन ( घन कोण का मात्रक )
रेडियन (rad )
1 रेडियन वह कौन है जो वृत्त की त्रिज्या के बराबर की चाप वृत्त के केंद्र पर अंतरित करती है।
स्टीरेडियन (sr )
एक स्टीरेडियन बैगन कौन है जो गोले के पृष्ठ का वह भाग जिसमें क्षेत्रफल गोले की त्रिज्या के वर्ग के बराबर होता है गोले के केंद्र पर अंतरित करता है।
Leave a Reply